Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
5/24/2026 4:00:38 PM IST
258
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
West Bengal :
पूर्वी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ को खाली करने का नोटिस मिला है। पिछले चार वर्षों से टीएमसी टॉपसिया स्थित किराए की बहुमंजिला इमारत में अपना कार्यालय संचालित कर रही थी। इमारत के मालिक और ‘मॉडर्न डेकोरेटर्स’ प्रमुख मोंटू साहा ने चुनाव नतीजों के बाद हुई तोड़फोड़ का हवाला देते हुए भवन खाली करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इमारत के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटनाओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस आलीशान बहुमंजिला इमारत के मालिक मोंटू साहा हैं। वह राज्य की जानी-मानी कंपनी 'मॉडर्न डेकोरेटर्स' के प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मौखिक रूप से तृणमूल नेतृत्व को इमारत खाली करने के बारे में सूचित किया है।
दो महीने में इमारत खाली करने का मिला आश्वासन : बिल्डिंग के मालिक
साहा ने यह भी स्पष्ट किया है कि इमारत खाली करने के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी तृणमूल नेतृत्व से बातचीत हुई थी और पार्टी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले दो महीनों के भीतर इमारत पूरी तरह खाली कर दी जाएगी। हाल के दिनों में राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली है। हालांकि, मोंटू साहा ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद, दबाव या अन्य कारण नहीं था। उन्होंने कहा कि चार मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद उस इमारत के बाहर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई थी। अगर इमारत को कोई नुकसान पहुंचता है, तो उसका नुकसान मुझे ही होगा। इसके अलावा और कोई बात नहीं है।
टीएमसी से इमारत खाली करवाने की क्या है वजह?
साहा ने कहा कि उन्होंने मुख्य रूप से सुरक्षा कारणों से तृणमूल से इमारत खाली करने को कहा था और पार्टी के प्रति उनकी कोई निजी रंजिश नहीं है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तृणमूल नेतृत्व ने हमेशा समझौते के अनुसार किराया चुकाया है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखने के बाद तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व ने टॉपसिया इलाके में स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय के नवीनीकरण का फैसला किया था। पुरानी इमारत को गिराकर उसकी जगह एक आधुनिक बहुमंजिला इमारत बनाई गई। इसी कारण 2022 में ईएम बाईपास के महानगरीय इलाके में स्थित एक इमारत को वैकल्पिक कार्यालय के तौर पर किराए पर लिया गया था।
ममता और अभिषेक के लिए बने थे अलग कमरे
शुरुआत में यह इमारत केवल दो वर्षों के लिए किराए पर ली गई थी, लेकिन टॉपसिया स्थित मुख्य इमारत का काम पूरा न होने के कारण अनुबंध को दो और वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया। नतीजतन, पिछले चार वर्षों से यह इमारत तृणमूल की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इस अस्थायी कार्यालय में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी के लिए अलग-अलग सुसज्जित कमरे तैयार किए गए थे। पार्टी की लगभग हर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति और प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी इमारत में आयोजित की जाती रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेता, विधायक और मंत्री हर दिन यहां आते रहे हैं। इस कार्यालय का प्रबंधन और देखरेख मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार करते थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
#
रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
#
दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
#
शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप, ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
#
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....