Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पथरबाज को पैदल मार्च कराने भड़की कांग्रेस ,पूर्व जिला अध्यक्ष ने पुलिसिया करवाई पर कहा ....
3/29/2026 2:01:11 PM IST
119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में रामनवमी के दौरान बलियापुर में हुए पथराव की घटना के बाद अब सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहाँ स्थानीय जनता उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए धनबाद पुलिस की सराहना कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली को गैरजिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन जुलूस पर पथराव और उसके बाद हुआ टकराव निश्चित रूप से निंदनीय है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़कर उनके कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाना कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। बिजेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे राज्य सरकार की छवि भी खराब होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे। इसके साथ ही उन्होंने धनबाद जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कदम उठाने से बचें, जिससे राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की छवि धूमिल हो। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की मांग की ,इस पूरे मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने वाला है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो पहुंची धनबाद, संगठन मजबूती पर दिया जोर
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
कोयला चोरी पर आजसू का बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी
#
धनबाद रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौंपे ऑफर लेटर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
अमित आजाद ने छात्रों मेंजगाई क्रांतिकारियों के प्रति चेतना
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....