Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेटा नहीं होने पर जेठानी-देवरानी की हुई पिटाई,सदर अस्पताल में इलाज़ जारी
4/3/2026 6:43:40 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद : जिले के पखनपुरा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां बेटे की चाहत में दो महिलाओं के साथ उनके ही ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना में घायल दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित रीता कुमारी और रीमा कुमारी आपस में गोतनी हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर तथा सास-ससुर द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। परिवार के लोग बेटा नहीं होने को लेकर नाराज रहते हैं और इसी बात को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। महिलाओं ने बताया कि दोनों के एक-एक बेटी है, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से उन पर बेटे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गईं। रीमा कुमारी ने यह भी बताया कि जब वह दोबारा गर्भवती हुईं, तब भी उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पहले दोनों का समुचित इलाज कराया जाएगा, इसके बाद पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना समाज में अब भी मौजूद संकीर्ण सोच को दर्शाती है, जहां बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता है। सरकार द्वारा बेटियों के सशक्तिकरण और समान अधिकार को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, थाने में मामला दर्ज
#
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा
#
अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा, दो अपराधी गिरफ्तार
#
मोटर मैकेनिक की गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या,इलाके में दहशत, जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
परीक्षा में नक़ल करवाने के नाम पर हुआ 8 लाख का सौदा, पुलिस ने हाईटेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश,3 गिरफ्तार
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...