Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, थाने में मामला दर्ज 

4/3/2026 6:43:40 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अभिनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया। धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाता था। बाद में युवती पटना के राजा बाजार इलाके में रहने लगी, जहां भी आरोपी का आना जाना जारी रहा और शोषण होता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा। कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा। उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना इनकार कर दिया।  फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 
# परीक्षा में नक़ल करवाने के नाम पर हुआ 8 लाख का सौदा, पुलिस ने हाईटेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश,3 गिरफ्तार
#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# 26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...