Date: 01/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शातिर युवक ने आभूषण दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ कर दिया,शातिर चोर को सीसीटीवी ने पकड़ा !

3/31/2026 4:28:01 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर में एक शातिर युवक ने आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है की उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे आभूषण दिखाने लगा। इसी दौरान युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपए एडवांस देकर शाम में लेने की बात कहकर चला गया। लेकिन कुछ ही देर बाद जब अभिजीत को शक हुआ और उसने जांच की, तो पता चला कि एक डब्बे में रखा कीमती आभूषण गायब है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि युवक झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 23 से 24 लाख रुपए है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान में आया था और 5700 रुपए के गहने खरीदकर गया था, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट