Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चार वर्षीय मासूम की तालाब डूबने से गई जान,परिवार में पसरा मातम
3/31/2026 4:28:01 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार की पुत्री पल्लवी अपने घर के पास स्थित सूर्य मंदिर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे तालाब के पास पहुंच गए, तभी अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गई। उस समय साथ में मौजूद बच्चों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पल्लवी नजर नहीं आई तो उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया।आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। खुले तालाब और जलस्रोतों के पास छोटे बच्चों का बिना निगरानी के खेलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
जहानाबाद से कोलयांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
#
गया में पीएंडजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में हुई चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े बदमाश
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
69 साल बाद स्वामी सत्यानंद सरस्वती का होंगा पदार्पण ,मुंगेर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र
#
उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो में पड़ी दरारे!
#
धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार ईमेल के जरिए मिली चेतावनी।
#
चार वर्षीय मासूम की तालाब डूबने से गई जान,परिवार में पसरा मातम
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात