Date: 15/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल

6/14/2026 6:54:49 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। हादसा एक टेम्पू और स्कूटी के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलचक्कर पर एक टेम्पू दूसरी दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। इसी क्रम में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है। हादसे के बाद टेम्पू चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टेम्पू तथा स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए आरडी टाटा गोलचक्कर के आसपास विरोध जताया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और जांच अभियान के दौरान होने वाली अव्यवस्था के कारण पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार टेम्पू चालक की तलाश में जुटी हुई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट