Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में पीएंडजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में हुई चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े बदमाश
6/14/2026 3:31:28 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: गया के रामधनपुर स्थित प्रोक्टर एंड गैंबल के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर कलावती इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने कार्यालय का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब माल अनलोड करने पहुंचे चालक ने कार्यालय का ताला टूटा होने की सूचना कर्मचारियों को दी।
सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारी संजय कुमार और राजेश कुमार कार्यालय पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारियों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के अनुसार चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे और उससे जुड़े उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि कोई सबूत न बच सके। इतना ही नहीं, कार्यालय में रखा लॉकर भी तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार की बिक्री से संबंधित नकदी लॉकर में रखी गई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। कर्मचारियों का कहना है कि चोरी गए सामान और नकदी का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है, क्योंकि कंपनी के मालिक पटना में रहते हैं। उनके आने के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
#
अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मी से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान
#
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स?
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...
#
69 साल बाद स्वामी सत्यानंद सरस्वती का होंगा पदार्पण ,मुंगेर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र