Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
6/14/2026 11:55:15 AM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में काम करने के दौरान एक महिला पर उसके ही पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि झरिया चौथाईकुल्ही निवासी मेंहदी खातून अपने पति शहजाद उर्फ खैरु के साथ मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करती थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी पति अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था। बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह जब महिला मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर अकेले काम कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा और अचानक उसके गले पर धारदार ब्लेड से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर के अनुसार पति-पत्नी मूल रूप से बोकारो जिला के निवासी है, यहां झरिया में रहकर पांडरपल्ला स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में हुई इस घटना के आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
#
गया में पीएंडजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में हुई चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े बदमाश
#
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
#
अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मी से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान
#
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स?
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...
#
69 साल बाद स्वामी सत्यानंद सरस्वती का होंगा पदार्पण ,मुंगेर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र