Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

परीक्षा में नक़ल करवाने के नाम पर हुआ 8 लाख का सौदा, पुलिस ने हाईटेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश,3 गिरफ्तार

2/13/2026 6:20:24 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में SSC (MTS) ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सेंटर कोऑर्डिनेटर द्वारा कदाचार की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार परीक्षार्थियों की पहचान रौनक कुमार, निवासी रामचन्द्रपुर, जिला लक्खीसराय (बिहार) और बिटु कुमार, निवासी कोचगांव, जिला लक्खीसराय (बिहार) के रूप में हुई है। वहीं परीक्षा केंद्र में रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत नालंदा के दायमचक निवासी शशि कुमारको भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास से अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस बरामद किया गया, जिनका उपयोग कर बाहर से उत्तर बताए जा रहे थे। पूछताछ में परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारी द्वारा उन्हें ये उपकरण उपलब्ध कराए गए थे और पूरी साजिश पहले से रची गई थी। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम रूप से भुगतान किया गया था। गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। इस मामले में गोविन्दपुर पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 
# परीक्षा में नक़ल करवाने के नाम पर हुआ 8 लाख का सौदा, पुलिस ने हाईटेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश,3 गिरफ्तार
#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# 26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...