Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद से मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सांसद ढुल्लू महतो ने दिखाई हरी झंडी
4/7/2026 1:13:19 PM IST
117
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से रवाना हुई। सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।धनबाद वासियों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी सौगात मिली है। जो ट्रेन अब तक स्पेशल के रूप में चल रही थी, उसे रेल मंत्रालय ने स्थायी और नियमित सेवा का दर्जा दे दिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से धनबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन के नियमित होने की खुशी धनबाद में साफ नजर आई। ट्रेन के धनबाद जंक्शन पहुंचते ही स्वागत का माहौल बन गया। स्टेशन पर स्थानीय लोगों, यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। कई स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का स्वागत किया गया। रात्रि करीब 10 बजकर 40 मिनट पर धनबाद पहुंची यह ट्रेन कुछ ही देर बाद, रात 11 बजे फिर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हुई। सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह दिन खास है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर यह ट्रेन शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे और यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस ट्रेन को भविष्य में रोजाना चलाने का प्रयास किया जाएगा। यह साप्ताहिक ट्रेन कुल 1848 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 28 स्टेशनों पर रुकेगी और बुधवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बुधवार शाम 4:55 बजे मुंबई से चलकर शुक्रवार सुबह 8 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन के नियमित होने से धनबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रोजगार, इलाज और पढ़ाई के लिए मुंबई जाने वाले लोगों के लिए यह सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी। एलटीटी–धनबाद ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों में खुशी की लहर है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रेल सेवाएं और भी सुदृढ़ होंगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो पहुंची धनबाद, संगठन मजबूती पर दिया जोर
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
कोयला चोरी पर आजसू का बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी
#
धनबाद रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौंपे ऑफर लेटर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार