Date: 26/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन को सांसद सीपी चौधरी और विधायक शत्रुधन महतो ने दिखाई हरी झंडी 
 

4/7/2026 1:13:19 PM IST

83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Baghamara :धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एक रेल सेवा का शुभारंभ कल रात से की गई, इस अवसर पर धनबाद रेलमंडल के कतरास स्टेशन से भी हरि झंडी दिखाया गया।इस मौके पर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौजूद रहे।इस समारोह में धनबाद सांसद ढुलू महतो भी इसी ट्रेन से धनबाद से चलकर कतरास में शामिल हुए।सभी ने संयुक्त रूप से  ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक तरफ जहाँ बाघमारा को मुंबई से जोड़े जाने को लेकर उपस्थित कतरास वासियों में हर्ष का माहौल है,वहीं दूसरी ओर आंगतुक अतिथियों ने जनता को यह भरोसा दिलाया कि इस ट्रेन का परिचालन को प्रतिदिन कराया जाएगा साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए को अन्य जगहों के लिए भी इस रूट में ट्रेनों का परिचालन के लिए केन्द्र से आग्रह किया जाएगा।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट