Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जल जमाव और सड़क की बदहाल स्थिति पर लोगो का फूटा गुस्सा,माले के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम
4/8/2026 4:42:31 PM IST
65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनूडीह में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। माले नेता सबूर गोराई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल जमाव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में बनी रहती है। इसके साथ ही सड़क किनारे बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए खोदी गई जमीन को बिना भरे छोड़ दिया गया है, जिसमें गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। सबूर गोराई ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था और प्रशासन ने रामनवमी के बाद काम शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर अंचलाधिकारी से संपर्क कराया। प्रशासन द्वारा दो-तीन दिनों में काम शुरू करने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो पहुंची धनबाद, संगठन मजबूती पर दिया जोर
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
कोयला चोरी पर आजसू का बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी
#
धनबाद रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौंपे ऑफर लेटर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार