Date: 10/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस एजेंसियों द्वारा कालाबाजारी और मनमानी,हालात बत से बतर
4/10/2026 11:58:48 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद में मटकुरिया स्थित मां भवानी गैस सर्विस के बाहर का लम्बी कतरे आम दिनों से अलग नहीं था, बल्कि और भी ज्यादा परेशान करने वाला था।सुबह से ही सैकड़ों लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तीन-तीन घंटे इंतजार के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच कहासुनी और झड़प की स्थिति भी बनती रही।पेट्रोलियम कंपनियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह का बैकलॉग नहीं है। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सिर्फ मटकुरिया ही नहीं, शहर के अन्य गैस एजेंसियों पर भी यही हालात देखने को मिल रहे हैं।हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बलियापुर रोड स्थित विनय गैस एजेंसी में भी ग्राहकों को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। वही इंडेन के सरायढेला के महावीर गैस एजेंसी की मनमानी का भी उपभोक्ताओं ने शिकायत बताई। हर जगह लंबी कतारें, नाराज उपभोक्ता और सीमित सिलिंडर की उपलब्धता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।लाइन में खड़ी एक महिला नीलू सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे से खड़ी हूं, लेकिन अब तक साढ़े दस बजे तक नंबर नहीं आया। घर में खाना बनाने के लिए गैस खत्म हो चुकी है, छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।वहीं एक बुजुर्ग ने कहा कि हर महीने यही समस्या झेलनी पड़ती है, लेकिन अधिकारी सिर्फ कागजों में सब कुछ ठीक बता देते हैं। मुकेश पासवान के घर में शादी है, लेकिन तीन दिनों से सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। कहा कि एजेंसी वाले एक दिन गैस सिलिंडर जमा करवाए, एक दिन नंबर लगवाए और तीसरे दिन बुलाने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिला।स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसियों द्वारा कालाबाजारी और मनमानी भी की जा रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती। इस पूरे मामले में प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गर्मी बढ़ते ही लाइफ लाईन कहे जाने वाली नदी का जलस्तर कम, क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
बेखौफ बदमाशों का आतंक ,महिला से मारपीट का वीडियो वायरल
#
Jharkhand Gorvnment Salary Delay first time in 26 years :झारखंड कर्मचारियों को पहली बार 15 दिनों की देरी से मिलेगी वेतन
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनारडीह भूधसान मामला अपडेट
: ग्रामीण हुए उग्र,बीसीसीएल अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव,गुस्से में कहा ...
#
होली पर्व को लेकर JSLPS की सखी मंडल ने तैयार किया हर्बल गुलाल
#
नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के उपरांत प्रशासनिक तैयारियां तेज,13 कोषांगों का हुआ गठन
#
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कुटी रैली का आयोजन,नशा मुक्त झारखंड व बाल विवाह मुक्त झारखंड की दिलाई गई शपथ
#
कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण