Date: 11/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध हुई की मौत,अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
4/10/2026 4:44:13 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- राजगंज थाना क्षेत्र के धवाचिता निवासी 75 वर्षीय धनेश्वर महतो की शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धनेश्वर महतो सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रायगंज स्थित इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धनेश्वर महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल, धनबाद भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस और ग्रामीणों द्वारा दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुबह घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो पिता के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला पर मनचलो ने किया हमला ,युवती चेहरा बुरी तरह से झुलसा
#
पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े छिनतई , महिला के शोर मचाने पर बदमाश ..
#
हथियार तस्करी का भंडाफ़ोड़,गिरोह के तार कई इलाकों से जुड़े
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोटर मैकेनिक की गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या,इलाके में दहशत, जाँच में जुटी पुलिस
#
लिलोरी मंदिर रेलवे फाटक के पास तीन वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे पांच लोग
#
बंगाल को लेकर प्रवीण तोगड़िया का आया बड़ा बयान,कहा...
#
एक रात में चोरो ने दवा और दारू दुकान को बनाया निशाना,और इतने राशि पर किया हाथ साफ
#
सरहुल पर्व पर पुलिस लाइन में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक,एसएसपी प्रभात कुमार ने ढोल बजा शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना