Date: 14/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में
 

4/13/2026 11:56:48 AM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में सोमवार की सुबह बालू को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पर पुलिस की कार्रवाई ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर पकड़ने गई टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध बालू का खेल चल रहा है। इसी इनपुट पर टीम कर्मा रोड पहुंची। वहां एक बालू लदा ट्रैक्टर दिखा। पुलिस ने उसे रोक लिया और जांच शुरू हुई। इसी दौरान मामला उलझ गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही बालू गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी खाली हो गई। लोगों ने पुलिस से बहस करने लगा कि अब जब बालू नहीं है तो गाड़ी क्यों जब्त की जा रही है। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनट में भीड़ बढ़ती चली गई।बहस व दवाब बढ़ने लगा तो माहौल गर्म हो गया। आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। फिर अचानक भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। पहले समझाने की कोशिश हुई। लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए।घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष निलेश कुमार का कहना है पुलिस आवाज खनन मामले में कार्रवाई करने गई थी लेकिन ट्रैक्टर चालक बालू लगे डाल को पलट दिया और शोर मचाने लगा वही पब्लिक भी ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस ने सतर्कता और सुरक्षा बढ़ाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इधर, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बहस के बाद हालात अचानक बिगड़ते हैं और पत्थरबाजी शुरू हो जाती है।फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
 
 
 कोलयांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट