Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....

10/5/2026 4:12:03 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। आरा हेड पोस्ट ऑफिस में तैनात ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद डाक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला आरा का है, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने रविवार की  रात आरोपी को उसके सरकारी आवास से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। मामले में रिश्वत की मांग किस काम के लिए की गई थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति या अधिकारी की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। फिलहाल जांच एजेंसी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। भोजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि रिश्वत मामले में और कौन-कौन लोग जांच के दायरे में आते हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
# सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
# पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
# दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी  तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
# हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....