Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में पेपर लीक
4/13/2026 11:56:48 AM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को लेकर सियासत उबाल पर है। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर साकची गोलचक्कर तक के रास्ते मे सरकार विरोधी नारेबाजी कर पुतला दहन किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पूरी तरह संदिग्ध हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बबुआ सिंह ने तमाड़ के परीक्षा केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पेपर लीक गिरोह के संदेह में 164 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पूरे मामले में संगठित साजिश के तहत परीक्षा प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
गैस सिलिंडर रिसाव होने से टिस्को कर्मी के घर में लगी आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी