Date: 14/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
4/13/2026 5:05:30 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाने को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में धनबाद के मेयर संजीव सिंह तथा नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित संबंधित विभागों के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से खराब पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार कर उनकी शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने, नियमित एवं समयबद्ध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने, जर्जर पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा वैकल्पिक जलस्रोतों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। मेयर एवं नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद मेयर संजीव सिंह ने कहा की “शहरवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। गर्मी के इस मौसम में किसी भी वार्ड में पेयजल की कमी न हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। खराब हैंडपंपों की मरम्मत एवं पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।” वही नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा की
“जिले में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। जहां-जहां जलापूर्ति में समस्या है, वहां तत्काल टीम भेजकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में समय पर और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो।” यह बैठक आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाया जा सके।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, महिलाओं ने जताया आभार।
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
#
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कदाचार रोकने को पुलिस अलर्ट, होटलों की जांच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेहराकुदर बमबाजी मामला,आरोपी के पिता ने घटना को बताया साजिश
#
अतिक्रमण के खिलाफ प्रसासन का चला बुलडोजर
#
नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी और मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवार हुए स्क्रूटनी में पास
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....