Date: 18/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

4/15/2026 4:38:49 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

 Baghamara  : ​बाघमारा थाना क्षेत्र के जयरामडीह रेलवे लाइन के समीप सोमवार की देर रात एक झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी के भीतर रखा हजारों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। यह घर कमलेश कुमार दास का था, जो घटना के वक्त अपने इलाज के सिलसिले में कोलकाता गए हुए थे। पीड़ित ने असामाजिक तत्वों पर जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है और प्रशासन से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट