Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक महासंघ का धरना, अध्यक्ष ने किया 6 घंटे का उपवास
 

4/15/2026 4:38:49 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Dhanbad : निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन और किताबों के नाम पर कथित मनमानी शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार को झारखंड अभिभावक महासंघ ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने 6 घंटे का भूख हड़ताल कर विरोध जताया। पप्पू सिंह ने बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल फ्री एडमिशन के नाम पर अन्य शुल्क जैसे बिल्डिंग, स्पोर्ट्स आदि के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी समस्या को लेकर अभिभावक महासंघ धरना पर बैठा है और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहा है। महासंघ ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले में जल्द कार्रवाई कर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट