Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ... 

6/8/2026 2:32:35 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें एवं अन्य समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी। जनता दरबार में आए लोगों को उनकी शिकायतों के संबंध में आवश्यक कानूनी जानकारी भी दी गई। साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक श्री राज ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर बिना किसी संकोच के जनता दरबार में पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं का विधिसम्मत एवं शीघ्र समाधान किया जा सके।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट