Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग

7/25/2026 12:17:46 PM IST

134
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
जमशेदपुर : शिक्षक के समर्थन में उतरे झारखंड के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुइयाँ। उन्होंने शिक्षा विभाग से कहा है कि शिक्षकों को भेजे गए शो-कॉज नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा और जादूगोड़ा- हाता मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ जाऊँगा। 
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा कि दमाकी से मानपुर तक की सड़क पिछले आठ साल से बेहद जर्जर और खराब हालत में है। यह हमारा गाँव भी हैं,उन्होंने कई बार पोटका के स्थानीय विधायक संजीव सरदार से सड़क निर्माण का अनुरोध किया, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। जब स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक और छात्र सड़क बनाने की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तब जमशेदपुर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस भेज रहे हैं। उन्होंने कहा, “किसके दबाव में शिक्षकों को नोटिस भेजा जा रहा है, मुझे मालूम है। शिक्षकों को परेशान करना बंद करें, नहीं तो पूरे गांव वाले शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंच जाएंगे। शिक्षक को भेजा गया शॉ काज़ नोटिस शिक्षा विभाग जल्द से जल्द वापस लें, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा,भारतीय जनता पार्टी सभी शिक्षकों के समर्थन में खड़ी है। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट