Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
7/25/2026 7:05:35 PM IST
314
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: 31 जुलाई को प्रस्तावित डीसी एवं एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गोराईनाला मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल ने की। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी मोहन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेत्री बबीता झा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में एक महिला की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दबाव में अस्पताल कर्मियों की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित सरण, जिला महामंत्री कमलेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पार्टी ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने 31 जुलाई के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल भाजपा का नहीं, बल्कि न्याय और जनहित से जुड़ा मुद्दा है। अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 31 जुलाई के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता रवि महतो, दुलाल बाउरी, माणिक राय, बाबूराम महतो, विश्वजीत पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो का एम एम डी आर के विरोध में जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्श.....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
#
MMDR एक्ट 2026 के खिलाफ झामुमो का धरना-प्रदर्शन, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग
#
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजको की घोषणा.......
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सावन में आस्था की मिसाल: 60 वर्षीय महिला 28 वर्षों से बन रही हैं डाक बम
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में