Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
7/24/2026 7:05:00 PM IST
90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada :
नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच शनिवार को जामताड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुभाष चौक पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के हित से अधिक राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। मीडिया से बातचीत में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की, पुनः परीक्षा कराई गई और परिणाम भी जारी कर दिए गए। उनके अनुसार, इसके बावजूद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे पर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि असामाजिक तत्व भी शामिल हैं और राहुल गांधी ऐसे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेत्री सुजाता सिंह भैया ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल छात्रों की समस्याओं के समाधान की बजाय नीट पेपर लीक मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करती है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध
#
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी महाधरना जारी
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बिनोद कुमार पांडे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर किया प्रहार
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
जंगल में हुई में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद