Date: 11/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रक के धक्के से मोटर साइकिल सवार दो युवक की हुई मौत,अस्पताल में उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़,पुलिस से नोंकझोंक 

4/21/2026 4:07:10 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :  भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के पास ओवरलोड ट्रक की चपेट में आए दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने दो घायल युवको को आरा सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।गई। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ करना शुरू करा दिया।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप  लगाया। स्थिति संभालने मौके पर पहुंची पुलिस भी  उग्र भीड़ के कोपभाजन बन बैठी।इधर हंगामे को देख  पुलिस ने ट्रक को जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मौके पर स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट