Date: 10/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
7/10/2026 6:49:40 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की दोस्तों द्वारा की गई कथित पिटाई के बाद मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक रोहित मुंडा अपने दोस्तों सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा, रवि यादव और करन पात्रो के साथ सोपोडेरा स्थित मिलाप भवन में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद रोहित नशे की हालत में भूलवश अपने दोस्त हरिपदो मछुआ की मोटरसाइकिल लेकर सरजामदा स्थित अपने घर चला गया।
जब मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उसके दोस्तों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि रोहित बाइक लेकर जाता हुआ देखा गया था। इसके बाद सभी दोस्त रोहित के घर पहुंचे, जहां मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर रोहित की लाठी-डंडों और मुक्कों से पिटाई की। घटना के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए और रोहित भी घर चला गया।
अगली सुबह यानी 9 जुलाई 2026 को रोहित मुंडा की घर पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की मां पुतुल कालिंदी और पिता शंकर कालिंदी ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा, रवि यादव और करन पात्रो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा और रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में संलिप्त एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने समीर मुंडा और सुजल लोहार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी करन पात्रो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के कारोबारी से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
#
9 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग समेत तीन स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार
#
लुटुआ के जंगल में विस्फोटक सामान मिलने से हड़कंप, केन बम बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
#
अवैध हथियार तस्कर मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी
#
पांच फीट लंबे गेहुअन सांप और उसके 17 बच्चों के मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा ....
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
राजद के पूर्व विधायक की बिगड़ी बोल, एक जाति पर किया हमला, राजनीतिक हलचल तेज़
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस