Date: 10/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के कारोबारी से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
7/10/2026 6:49:40 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के एक कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 7 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित साइबर क्राइम थाना को एनसीसीआरपी (NCCRP) पोर्टल के प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता पंजाब के पटियाला निवासी कारोबारी करण जैन ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक फर्जी लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से 3.08 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरिया थाना एवं मुसाबनी के डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी, बॉकीशोल निवासी विकास बारिक (20) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस साइबर ठगी गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
9 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग समेत तीन स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार
#
लुटुआ के जंगल में विस्फोटक सामान मिलने से हड़कंप, केन बम बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
#
अवैध हथियार तस्कर मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी
#
पांच फीट लंबे गेहुअन सांप और उसके 17 बच्चों के मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा ....
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
राजद के पूर्व विधायक की बिगड़ी बोल, एक जाति पर किया हमला, राजनीतिक हलचल तेज़
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस