Date: 12/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लाखों रुपए की जीवन रक्षक मशीन ले उड़े चोर, अस्पताल की लापरवाही आई सामने
4/22/2026 1:10:45 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. काको थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए स्टोर रूम का ताला तोड़ने के बजाय खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों रुपये के जीवनरक्षक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया. सरकार एक तरफ अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों के संसाधन दे रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये कीमती सामान अब चोरों के निशाने पर हैं. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सतर्कता की पोल खोल दी है. स्टोर प्रबंधक मनीष पांडेय से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टोर रूम में कुल 6 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर मशीनें रखी हुई थीं. 16 अप्रैल तक सभी उपकरण अपनी जगह पर सुरक्षित थे. चोरी का खुलासा तब हुआ जब 17 अप्रैल को दूसरे पीएचसी (PHC) में मशीनें भेजने के लिए लिस्ट तैयार की जा रही थी. जब स्टोर खोला गया, तो वहां का नजारा देखकर कर्मचारी दंग रह गए. चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर प्रवेश किया था और वहां से 4 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर मशीन, एक ऑक्सीजन सिलेंडर और एक पंखा चोरी कर लिया. चोरों ने न केवल चोरी की, बल्कि जाते-जाते 2 अन्य मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कमरे के बिजली के तार भी काट दिए.हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की घटना पता चार-पांच दिन पहले ही हो गई थी लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को इसकी लिखित सूचना नहीं दी गई है. इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति की चोरी होने के बावजूद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने में की जा रही देरी अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर संदेह पैदा करती है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्डों को ग्रिल कटने और बिजली के तार काटे जाने की भनक तक नहीं लगी? या फिर इस मामले में कोई बड़ी साठगांठ है जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है.जब इस पूरे मामले पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जवाब मांगा गया, तो उनका बयान और भी ज्यादा हैरान करने वाला था. प्रभारी चिकित्सक का कहना है कि उन्हें इस चोरी की जानकारी आज ही मिली है. उन्हें अभी तक यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में कुल कितने सामान की चोरी हुई है. हालांकि, अब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराने के आदेश जारी करने की बात कही है. अब बड़ा सवाल यह है कि अगर स्टोर मैनेजर को 17 तारीख को ही पता चल गया था, तो प्रभारी तक यह खबर पहुँचने में 5 दिन का वक्त कैसे लग गया? फिलहाल, अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या पुलिस इन मशीनों को बरामद कर पाएगी.
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती का विरोध
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच तेज, माता-पिता पेश, भाई-भाभी ने मांगा समय
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
ग्रामीण एसपी ने किया कतरास थाने का औचक निरीक्षण
#
गांजा की तस्करी में पुलिस की छापेमारी भरी मात्रा में अवैध गांजा जब्त , दो हिरासत और लोगो की तलाशी ...
#
मांझी-मुसहर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने किया सम्मानित
#
युवती की हुई संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस जांच में जुटी