Date: 12/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गांजा की तस्करी में पुलिस की छापेमारी भरी मात्रा में अवैध गांजा जब्त , दो हिरासत और लोगो की तलाशी ...  
 

4/13/2026 11:56:48 AM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है, पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है, इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया की विगत 12 अप्रैल को  ओड़िसा से जमशेदपुर के रास्ते एक कार के माध्यम से अवैध गांजा की तस्करी की जा रही थी, गुप्त सुचना के आधार पर जमशेदपुर पुलिस ने जाल बिछाकार एक संदिग्ध कार को पकड़ा, इस कार में तकरीबन 50 किलो अवैध गांजा लदा हुआ था, कार में दो युवक भी सवार थे, पुलिस के मुताबिक इस अवैध गांजा की बाजार कीमत तक़रीबन 25 लाख रूपए है, गिरफ्त में आये तशकरों का नाम भीम यादव और राजकुमार पाल है, फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे इससे जुड़े लोगों की तलाशी में जुटी है।
 
कोलयांचल लाइव के लिए  जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट