Date: 25/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध हथियार निर्माण करने वाली मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
4/25/2026 6:42:54 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा पार तारापुर दियारा में चल रही मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मनियारचक घाट से नाव के जरिए गंगा पार कर निर्धारित स्थान पर पहुंची, जहां अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर बरदह निवासी मो. सरफराज उर्फ लंगड़ा, मो. अतीक, हरिणमार थाना क्षेत्र के रेता निवासी प्रकाश सिंह उर्फ प्रकाश बिंद और विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो तैयार पिस्टल, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल मशीन समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और औजार बरामद किए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध हथियार फैक्ट्री के तार कहां-कहां जुड़े हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्दे नजर छावनी में तब्दील हुआ तारापुर
#
भीषण गर्मी में राहत: नगर पंचायत कोईलवर में जल प्याऊ केंद्रों की हुई शुरुआत
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
जिला परिषद चेयरमेन ने गरीबो को बांटा छाता,वॉटर बोतल और गमछा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर
#
मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार,आमस के स्कूल में मचा हड़कंप
#
विधायक राज सिन्हा ने नवनियुक्त चौकीदारों का पदस्थापन का मुद्दा उठाया विधान सभा में ,कहा ...
#
हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
#
कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला, जहर खाने की आशंका, हालत गंभीर।