Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बरोरा फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4/26/2026 4:26:33 PM IST
107
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बरोरा निवासी रविन्द्र चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था। चार बाइक पर सवार करीब आठ युवकों ने माथाबांध ग्राउंड के पास बरोरा-डुमरा मुख्य मार्ग पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में रविन्द्र चौहान घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर बरोरा थाना में गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नामजद आरोपी विशाल चौहान और अनीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं, बरोरा फायरिंग मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी प्रेमी के द्वारा वीडियो वायरल एवं जिद ने ली जान
#
अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत मचा हलचल
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात
#
नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमिटियों का गठन, विकास योजनाओं पर तेज़ी से काम की तैयारी
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा