Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत मचा हलचल
6/16/2026 3:25:04 PM IST
118
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान घोसी थाना में पदस्थापित 50 वर्षीय चौकीदार शालिग्राम यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शालिग्राम यादव अपने क्षेत्र में थाने की नोटिस बांटने गए थे। नोटिस वितरण के बाद वह कुछ देर आराम करने के लिए एक चाय दुकान पर रुके और चाय पी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि शालिग्राम यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें किसी की भी शादी नहीं हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है। वहीं, घोसी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई थी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
गोलीकांड में बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, देवदास गौड़ की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
#
पुलिस मुठभेड़ में युवक को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में ईलाज जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...