Date: 27/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आधार सिस्टम हैकिंग का पुलिस ने किया  बड़ा खुलासा,क्लोन फिंगरप्रिंटऔर हैक्ड आईडी के साथ दो गिरफ्तार

4/27/2026 5:00:37 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : भोजपुर पुलिस ने आधार सिस्टम की सुरक्षा भेदने वाले संगठित साइबर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए भोजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से क्लोन फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैनर और कई बायोमेट्रिक उपकरण बरामद किए गए, जिससे साफ हो गया कि यह कोई साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक हाई-टेक साइबर ऑपरेशन था।
 
शिकायत से खुला मामला :
 
25 अप्रैल को आरा के अधिकृत आधार केंद्र संचालक धीरज कुमार महतो की आईडी और बायोमेट्रिक के दुरुपयोग की शिकायत के बाद कांड संख्या 30/26 दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी ऑपरेटर की डिजिटल पहचान का इस्तेमाल कर बिहार में अवैध आधार नामांकन और संशोधन कर रहे थे।
 
कैसे तोड़ी गई सुरक्षा :
जांच और विशेषज्ञों के अनुसार अपराधियों ने तीन स्तरों पर सुरक्षा तोड़ी—ऑपरेटर लॉगिन क्रेडेंशियल हासिल करना, क्लोन फिंगरप्रिंट बनाना और सॉफ्टवेयर प्रोटोकॉल को बाईपास करना। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक यह “हाई-स्किल्ड ऑपरेशन” है।
क्या है बड़ा खतरा? 
फर्जी पहचान के जरिए बैंक फ्रॉड, सरकारी योजनाओं में घोटाला, सिम कार्ड व डिजिटल वॉलेट दुरुपयोग जैसे गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। विशेषज्ञ इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौती बताते हैं। दरभंगा और पीरो से हुई गिरफ्तारियों ने नेटवर्क का एक हिस्सा उजागर किया है, लेकिन पुलिस के सामने पूरे गैंग को पकड़ना बड़ी चुनौती है।विशेषज्ञों ने आधार सिस्टम में MFA अनिवार्य करने, बायोमेट्रिक में लाइवनेस डिटेक्शन जोड़ने, संदिग्ध लॉगिन पर तत्काल अलर्ट और आधार केंद्रों की नियमित ऑडिट की आवश्यकता बताई है। भोजपुर का यह मामला डिजिटल पहचान सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन साइबर अपराध पर रोक के लिए तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट