Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
4/27/2026 5:00:37 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा-पटना मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चालक की मौके पर हुई मौत के बाद स्थानीय लोगो का गुस्सा फुट पड़ा और आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर लोगो ने आगजनी कर जमकर बवाल काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ठेला चालक श्रीराम उपाध्याय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शिवगंज मोड़ पर शव को सड़क पर रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी देव राज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। काफी समझाने-बुझाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
#
बिल्डिंग से इलेक्ट्रिक तार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 65 किलो कॉपर तार बरामद
#
मदन मोहन झा ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
पदभार ग्रहण कर जिलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल ,साफ सफाई पर जताई नाराजगी, कई चिकित्सक एवं स्वास्थकर्मी मिले गायब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"