Date: 28/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीएचसी में प्रसव के बाद पैसे वसूली का लगा आरोप, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
4/28/2026 1:27:02 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद जिले के तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद परिजनों से जबरन पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामला तोपचांची स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां एक महिला के प्रसव के बाद अस्पताल में कार्यरत एक नर्स पर परिजनों से जबरन एक हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां भी उनसे पैसे की मांग की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। परिजनों ने बताया कि बच्चे के जन्म की खुशी में वे अपनी इच्छा से तीन नर्सों को दो-दो सौ रुपये दे रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उनसे अधिक पैसे की मांग की गई। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करते हैं, ऐसे में इस तरह की वसूली गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और मामले की शिकायत अधिकारियों से की। वहीं, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्वेता गुंजन ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर प्रसव के बाद परिजन स्वेच्छा से कुछ राशि देते हैं, लेकिन इस तरह जबरन पैसे मांगने की शिकायत पहली बार सामने आई है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी
#
मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग समापन समारोह पर 50 शिक्षकों को प्रदान दिए गए प्रमाण-पत्र, बीसीसीएल सीएमडी ने कहा ...
#
बिहिया में स्व-प्रगणन अभियान तेज, प्रगणक घर-घर कर रहे जागरूक
#
तोपचांची पहुंचे डीसी आदित्य रंजन, जल संरक्षण, बागवानी और आजीविका पर दिया जोर
#
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया बनेगा विश्व आध्यात्मिक राजधानी, 40 से अधिक देशों के साधकों संग साईं माँ लक्ष्मी देवी का होगा दिव्य आगमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद पहुंचे गया,अपने पितरो का किया पिंडदान
#
गर्मी का कहर हीटवेव,चेतावनी सतर्कता बरतने की सलाह...
#
13 साल की मासूम बच्ची और मां की दर्दनाक मौत के बाद आजसू पार्टी ने व्यक्त किया शोक
#
चोरो नेभगवन को भी नहीं छोड़ा ,मंदिर से उड़ाए लाखो के गहने ,पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
#
होली पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल , अबीर और गुलाल लगा ट्राफिक रुल फॉलो करने दिया सन्देश