Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया बनेगा विश्व आध्यात्मिक राजधानी, 40 से अधिक देशों के साधकों संग साईं माँ लक्ष्मी देवी का होगा दिव्य आगमन

4/27/2026 5:00:37 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया जी: आध्यात्मिक नगरी बोधगया एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रही है. आगामी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर यहां एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें परम पूज्य जगद्गुरु साईं माँ लक्ष्मी देवी के सान्निध्य में 40 से अधिक देशों के साधक एकत्रित होंगे. आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्व और पश्चिम की आध्यात्मिक परंपराओं का दुर्लभ संगम है, जो कई वर्षों में एक बार देखने को मिलता है. इस ऐतिहासिक अवसर पर करीब 90 अंतर्राष्ट्रीय साधक, 20 भारतीय साधक, महामंडलेश्वर एवं विश्व भर के संत-महात्मा बोधगया की पावन धरती पर एकत्रित होंगे, जिससे क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ेगी. इसी क्रम में श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि बोधगया के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण है और यह आयोजन विश्व शांति व मानव एकता का संदेश देगा. उन्होंने बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साईं माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस वैश्विक आध्यात्मिक महायात्रा के साक्षी बनें. उन्होंने कहा कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे,।जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन के प्रचार-प्रसार और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों को उपलब्ध कराना है.
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट