Date: 29/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
4/29/2026 4:23:38 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ 'मेजर' को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुबई से भारत लौटते ही उसे दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। धनबाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी सैफी अब्बास उर्फ 'मेजर' को आसनसोल से देर रात धनबाद लाकर जेल भेज दिया। इसके बाद आज उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 3 दिनों का रिमांड मिला है।
धनबाद थाना में कई थानों की पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई सफेदपोश और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है, जो प्रिंस खान के गैंग को समर्थन दे रहे थे। हम आपको बता दे की मेजर को 19 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दमदम एयरपोर्ट) से गिरफ्तार किया गया था। वह दुबई से भारत लौटने के बाद फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने इंटरपोल की मदद से समय रहते उसे दबोच लिया। जिसके बाद से कोलकाता पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। जांच में सामने आया है कि मेजर, प्रिंस खान गैंग का 'राइट हैंड' था और झारखंड में व्यापारियों से रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। धनबाद जिले में उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं, जबकि 25 से अधिक मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। अब पुलिस की नजर मेजर से मिलने वाली जानकारी पर है—क्या इस पूछताछ से गैंग के पीछे छिपे सफेदपोश नेताओ के चेहरों का होगा खुलासा?
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,पांच लोग गिरफ्तार।
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
#
हर्ष फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत ,मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार के मुंगेर में अब दिखने लगा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसी हालात का असर
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
पुलिस ने वासेपुर में की बड़ी करवाई,अपराधी प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
मुख्यालय छोड़ने वाले 5 अधिकारियों पर डीजीपी ने गिराई गाज, DGP तदाशा मिश्रा खुद कर रहीं ट्रैकिंग