Date: 29/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रजिस्ट्री ऑफिस के नए पार्किंग स्थल का डीएम ने  किया निरीक्षण, कहा आज से ...

4/29/2026 4:23:38 PM IST

79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में बनाए गए नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और इसे तुरंत प्रभाव से चालू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि नई पार्किंग व्यवस्था शुरू होने से रजिस्ट्री ऑफिस एवं आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम में काफी कमी आएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल का चिन्हांकन, सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन मार्ग और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण में डीडीसी, अवर निबंधक आरा सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि इस सुविधा से रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग मिलेगी तथा सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से होने वाली अव्यवस्था पर रोक लगेगी। प्रशासन का मानना है कि यह व्यवस्था शहरी यातायात प्रबंधन में बेहतर सुधार का कदम साबित होगी।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट