Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूर के चेहरे पर देखी गई मुस्कान ,पुलिस कप्तान के पहल को मजदूरों ने सराहा,कहा ...
5/1/2026 5:27:43 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:मजदूर दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान अपराजित लोहान के पहल पर कई मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई मजदूर अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर काफी खुश नजर आये। जहानाबाद के पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान ने इस संबंध में बताया कि आज मजदूर दिवस के मौके पर कुल 103 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल को विभिन्न तकनीकी माध्यमों के सहायता लेकर बरामद किया गया है। बरामद किए गए सभी मोबाइल सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के बीच दिया गया। इन 103 मोबाइल पाने वाले लोगों में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग हैं जो अपने गाढी कमाई से किसी तरह से इकट्ठा कर मोबाइल खरीद की थी और मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया तो किसी का गुम हो गया था। इनमें से कई ऐसे मजदूर लोग हैं जो मोबाइल खो जाने के बाद अब तक मोबाइल नहीं खरीदे थे आज मजदूर दिवस के मौके पर जब उनका खोया हुआ एवं चोरी गए मोबाइल वापस हुआ तो काफी खुश नजर आ रहे थे। पुलिस कप्तान ने कहा कि इसमे डीआईयू एवं तकनीकी विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत की है जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जहानाबाद के लोगों से अपील किया है कि आपका अगर मोबाइल चोरी हो जाता है या खो जाता है तो सरकार के द्वारा दिए गए ऐप पर अपना मोबाइल का विस्तृत डाटा जरूर दें आप अगर अपना डाटा मोबाइल का देते हैं तो उस समय आपका सिम कार्ड एवं मोबाइल बंद कर दिया जाएगा। अगर कोई उस मोबाइल को किसी तरह का उपयोग करना चाहेगा तो नहीं हो सकेगा पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले के तमाम थाना में मोबाइल को लेकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक अभियान चलाया जा रहा है अगर किसी की मोबाइल चोरी हो जाती है या खो जाती है तो तत्काल मोबाइल के कागजात के साथ थाना जाकर उन्हें एक फॉर्म भरना होता है जो जरूर भर दें ताकि पुलिस आपका चोरी गए एवं खोए हुए मोबाइल को वापस कर सके पुलिस कप्तान के द्वारा दिए गए खोए हुए मोबाइल पाकर कई मजदूरों ने बताया कि हम लोगों ने सोचा भी नहीं था कि हम लोगों का जो मोबाइल खो गया है या फिर चोरी हो गया है वह वापस होगा लेकिन जहानाबाद पुलिस के पहल के बाद आज हम लोगों को मोबाइल वापस मिला है, इससे हम लोग काफी खुश हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
धनबाद में शुरू हुई कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026, जांच कौशल निखारने पर जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डीसी ने पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ की बैठक, सामान्य सप्लाई पर हुई चर्चा
#
मानगो में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार चोर, इलाके में दहशत
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूर के चेहरे पर देखी गई मुस्कान ,पुलिस कप्तान के पहल को मजदूरों ने सराहा,कहा ...