Date: 14/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
के सी सी लोन देने में बैंकों की मनमानी, उपायुक्त ने बैक प्रबंधन को लगाई जमकर फटकार
5/13/2026 7:48:03 PM IST
108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा केसीसी, सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), एनुअल क्रेडिट प्लान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, एसएचजी एंड लिंकेज, मुद्रा लोन, पीएमईफएमई, पीएम स्वनिधि, एसबीआई आरसेटी के अलावा अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया।
बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 20 मई तक चल रहे केसीसी अभियान के प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि बैंकों के अरुचि पूर्ण रवैए के कारण कैंप में अब तक मात्र 214 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा केसीसी ऋण स्वीकृति में जिले के कई बैंकों का प्रदर्शन शून्य है। जिस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी बैंक केसीसी में अपने प्रदर्शन को एक माह के अंदर सुधारें अन्यथा वैसे सभी बैंकों से सभी सरकारी खाते एवं राशि को अन्यत्र बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। वहीं बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित बैंक प्रतिनिधियों को उपायुक्त ने स्पष्टीकरण पूछने एवं क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त को बताया गया कि जिले के बैंकों में कैश डिपोजिट बढ़ा है लेकिन बैंकों के द्वारा एडवांस देने में शिथिलता बरती जा रही है। उपायुक्त ने सीडी रेशियो (ऋण जमा अनुपात) की समीक्षा करते 10 बैंकों के ऋणात्मक प्रदर्शन सहित अन्य बैंकों के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कड़ी फटकार लगाई, उन्होने कहा कि पूरे राज्य में जामताड़ा सीडी रेश्यो में निचले स्तर पर है। उन्होंने बैंकों को रुचि लेते हुए सीडी रेश्यो में प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर सीडी रेश्यो में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो उन सभी बैंकों से सभी सरकारी बैंक खाते एवं राशि को हटा दिया जाएगा, साथ ही अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों/वित्त विभाग को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। इसके अलावा कई मानकों पर राज्य स्तर से भी निचले पायदान पर रहने पर उपायुक्त ने बैंकर्स को एक माह में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया, साथ ही अगले माह पुनः बैठक आयोजन का निर्देश दिया। वहीं समीक्षा के क्रम में एनुअल क्रेडिट प्लान एवं इसके उपलब्धि को लेकर समीक्षा की गई। इस क्रम में बैंकों को शिक्षा एवं गवर्मेंट स्पॉन्सर्ड लोन पर फोकस करने का निर्देश दिया गया ताकि सीडी रेश्यो में भी बढ़ोतरी हो सके।
इसके अलावा आरबीआई के प्रतिनिधि के द्वारा उपायुक्त को जिले के जनसंख्या के अनुरूप बैंक ब्रांच एवं एटीएम आदि के अपेक्षित संख्या को बताया गया, जिसके विरुद्ध उपायुक्त ने जिले में वर्तमान में बैंक ब्रांच एवं एटीएम की संख्या को अगले छः महीने में अनबैंक्ड क्षेत्र को चिह्नित करते हुए बैंकिंग सेवाओं से सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शिक्षा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चो नेअपने गांव पर लगे बदनामी के कलंक को मिटाया ,एसपी ने इन्हे किया सम्मानित
#
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अधूरी किस्तों को लेकर लोगों का फुंटा गुस्सा
#
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 140 एटीएम गार्ड को नौकरी से हटाया, गार्ड्स ने जताया विरोध
#
पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लम्बी कतार
#
तोपचांची झील में दो युवकों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थानीय युवाओं को गार्ड और गोताखोर बनाने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
#
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज