Date: 22/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज

4/22/2026 1:58:18 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: बहरागोड़ा में मिलें 227 किलोग्राम के तीसरा बम को आज भारतीय सेना के जवान ने निष्क्रिय (डिफ्यूज ) कर दिया हैं।...स्थानीय लोगो ने लिया राहत की सांस। पिछले 6 दिन पहले बहरागोड़ा सुवर्णरेखा नदी के पानीपाड़ा गाँव के किनारे द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का तीसरा जिंदा बम मिला था । जिसे भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने पूरे इलाके को सील कर आज निर्धारित समय पर इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया हैं, इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। आपको बता दे की कुछ दिन पहले भी इसी जगह दो जिंदा बम मिलें थे जिसे भारतीय सेना के जवानों के द्वारा निष्क्रिय क्या गया था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट