Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
5/14/2026 11:28:16 AM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर के एग्रिको में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब धीरे धीरे संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गई है। शुरुआत में इसे मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा था। लेकिन अब जांच की दिशा सीधे लाखों रुपये के लेन-देन और परिवार के संयुक्त बैंक खाते की ओर मुड़ गई है।पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रविंद्र प्रसाद सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि टाटा स्टील से रिटायरमेंट के बाद रविंद्र के खाते में करीब ₹1.24 करोड़ रुपये आए थे। इनमें से कुछ रकम पोस्ट ऑफिस और एफडी में निवेश की गई, जबकि बड़ी राशि परिवार के संयुक्त बैंक खाते में रखी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले रविंद्र बैंक पहुंचा था, जहां उसे पता चला कि खाते में केवल ₹6 लाख रुपये बचे हैं। दावा किया जा रहा है कि लगभग 33 लाख रुपये खाते से गायब थे। इसी के बाद परिवार में तनाव बढ़ने की बात सामने आई है। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम आखिर निकाली किसने और उसका इस्तेमाल कब और कहां हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव और अनिद्रा से जूझ रहा था। उसके अनुसार, रात में खाना खाने के बाद अचानक उसके मन में “शैतानी ख्याल” आया और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद बेटे और गर्भवती बेटी की भी हत्या कर दी गई।
हालांकि पुलिस आरोपी के इस बयान को पूरी तरह सच नहीं मान रही। अधिकारियों को शक है कि हत्या के पीछे आर्थिक विवाद, पारिवारिक तनाव और रिश्तों में टूटन जैसी गहरी वजहें छिपी हो सकती हैं। इसी कारण अब आरोपी का नार्को टेस्ट और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
बड़े बेटे के बयान ने बढ़ाई उलझन :
मामले में नया मोड़ तब आया जब रायपुर से पहुंचे बड़े बेटे अभिषेक कुमार ने अपने बयान में पिता को सीधे तौर पर दोषी मानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि पिता तनाव में जरूर थे, लेकिन वह अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा कि वे ऐसा कदम उठा सकते हैं।
फिलहाल पुलिस ने थाना प्रभारी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब बैंक ट्रांजैक्शन, पारिवारिक रिश्तों और आरोपी की मानसिक स्थिति—तीनों पहलुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अंतिम संस्कार में छलका दर्द और आक्रोश :
मंगलवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में मातम पसरा रहा। परिजन रो-रोकर बेसुध दिखे, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी गुस्सा भी देखने को मिला। मृतका सरिता देवी के मायके पक्ष ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। फ़िलहाल अब यह मामला पूरे एग्रिको इलाके के साथ साथ पुलिस के लिए अनसुलझी पहले बन गई है। अब देखना यह है की पुलिस इस अनसुलझी पहेली को कैसे सुलझा पाती है। —
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूपी से जमशेदपुर पहुंचे दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा
#
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ खत्म
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू