Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
6/8/2026 2:32:35 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो आम लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचने का काम करता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने स्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापेमारी कर पुलिस ने संतोष कुमार गोराई नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से कई एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सह साइबर अपराध रोकथाम प्रभार के मार्गदर्शन में गठित टीम ने कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तिसरा थाना क्षेत्र के मुकुन्दा निवासी संतोष कुमार गोराई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड तथा विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आम लोगों को झांसा देकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। इसके बदले उन्हें पांच हजार रुपये तक देता था और खाते से जुड़े एटीएम कार्ड तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास रख लेता था। बाद में इन खातों को एटीएम और सिम कार्ड के साथ साइबर अपराधियों को 20 से 25 हजार रुपये में बेच देता था। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई पेमेंट एप्लीकेशन से जुड़े स्क्रीनशॉट मिले हैं। प्रारंभिक जांच में इन खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर ठगी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से अर्जित रकम की निकासी और ट्रांसफर के लिए किया जाता था। इस मामले में साइबर थाना धनबाद में कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूपी से जमशेदपुर पहुंचे दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा
#
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ खत्म
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू