Date: 15/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज
5/15/2026 2:47:35 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज में कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा लागू किए गए क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है। सेमिनार में पहुंचे विश्वविद्यालय अधिकारियों को छात्रों ने मांग पत्र सौंपकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की। छात्रों का कहना है कि इस सिस्टम से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई विषयों की पढ़ाई भी बंद कर दी गई है। जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित सेमिनार उस वक्त विरोध प्रदर्शन में बदल गया, जब छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय के क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी। सेमिनार में पहुंचे विश्वविद्यालय अधिकारियों को छात्रों ने मांग पत्र सौंपते हुए क्लस्टर व्यवस्था वापस लेने की मांग की। छात्रों का नेतृत्व कर रहे युवा जदयू के प्रदेश कार्यकारी सदस्य हेमंत पाठक ने कहा कि झारखंड सरकार की आड़ में कोल्हान विश्वविद्यालय ने क्लस्टर सिस्टम लागू किया है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि छात्रों को दूसरे कॉलेजों में भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने यह भी कहा कि कई विषयों की पढ़ाई बंद कर दी गई है, जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बंद किए गए विषयों को फिर से शुरू करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
“डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम से जनता परेशान, महंगाई बढ़ने की आशंका”
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
वैश्विक तेल संकट के बीच रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जाँच तेज़
#
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ताओं का हंगामा
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन