Date: 15/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम से जनता परेशान, महंगाई बढ़ने की आशंका”
5/15/2026 5:36:33 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad ;
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद देशभर समेत धनबाद में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ रहा है। देश में मालवाहक और यात्री परिवहन का बड़ा हिस्सा डीजल पर निर्भर है। ऐसे में ईंधन महंगा होने से बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। धनबाद के लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लोगों का कहना है कि यदि ईंधन के दाम लगातार बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में आम जरूरत की चीजें भी महंगी हो सकती हैं। अधिवक्ता सुभाष राय ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह बढ़ोतरी चुनाव से पहले होती तो जनता इसकी असल वजह बेहतर तरीके से समझ पाती, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाहनों के कम इस्तेमाल की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार सादगी और ईंधन बचत की बात करती है, वहीं दूसरी ओर नेताओं के बड़े काफिले जारी हैं। उन्होंने इसे भाजपा की दोहरी नीति बताया। वहीं अभिषेक दास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी केवल धनबाद या झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में राहत मिल सकती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एकदिवसीय सेमिनार को लेकर तृतीय बैठक आयोजित, तैयारियों पर विभाग में व्यापक मंथन
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
वैश्विक तेल संकट के बीच रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जाँच तेज़
#
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
मन की बात में बोले पीएम मोदी, गहरा रहा पेट्रोल-डीजल का संकट