Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
5/15/2026 2:47:35 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: मोक्षभूमि गयाजी में एक बार फिर विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। पवित्र फल्गु रिवर तट पर रूस देश से आए एक परिवार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए अपने परिजन की आत्मा की शांति के लिए विधिवत पिंडदान किया। रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान की स्मृति में उसकी बहन, जीजा और छोटी बच्ची ने एक साथ पिंडदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फल्गु तट का माहौल भावुक हो गया। बताया गया कि शहीद जवान का नाम फेस टू बाल गए है, जो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मारे गए थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए उनकी बहन ललिता राधा रानी फेस, जीजा सुंदरा फेस और परिवार के अन्य सदस्य गयाजी पहुंचे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पिंडदान संपन्न किया। शहीद जवान के जीजा सुंदरा फेस ने कहा कि युद्ध में उनके साले की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था। उन्होंने कहा कि गयाजी में पिंडदान करने की मान्यता पूरे विश्व में है, इसलिए वे यहां आए हैं ताकि मृत आत्मा को शांति मिले और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा, “हम अपने साले और अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं।” उनका साला युद्ध में शहीद हो गया था। उसकी आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए वे गयाजी में पिंडदान करने आए हैं। उन्होंने कहा, “हम अपने साले और अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए यहां पिंडदान कर रहे हैं, ताकि परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे।” फल्गु नदी तट पर पिंडदान की प्रक्रिया स्थानीय पुरोहित कुमार गौरव की देखरेख में संपन्न हुई। पुरोहित कुमार गौरव ने बताया कि यह पूरा परिवार रूस देश का रहने वाला है और विशेष रूप से गयाजी में पिंडदान करने पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गयाजी की धार्मिक मान्यता पूरे विश्व में है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पिंडदान से पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। गौरतलब है कि फल्गु रिवर तट पर हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं। विदेशी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या गयाजी की आध्यात्मिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती है। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी विदेशी परिवार की आस्था को देखकर भावुकता व्यक्त की। युद्ध में जान गंवाने वाले जवान को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के सदस्यों ने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूर्व सांसद के घर से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद, 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
#
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे त्रिपुरा, भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा