Date: 17/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर  से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप 
 

5/17/2026 1:22:43 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर...माइनिंग विभाग और कोवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हाइवा में लदे अवैध पत्थर बोल्डर को पकड़ा। प्रशासन  की इस करवाई से हड़कंप मचा गया।  बताया जाता है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर लगातार सख्ती को लेकर  उपायुक्त के निर्देश पर माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया था। जिसके बाद आज  माइनिंग टास्क फोर्सऔर कोवाली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर पत्थर से लोड  एक हाईवा को जब्त किया। वाहन पर कोई वैध चालान या परमिट नहीं पाया गया। टीम ने हाइवा समेत पूरे माल को सीज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट