Date: 17/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस हिरासत से छुड़ाने प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका,मामला चर्चे में
5/17/2026 2:17:04 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के गोमो में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों की सांसें थामे रहा। मौके पर भीड़ जुटी रही, पुलिस समझाती रही, और युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। यह पूरा मामला गोमो के सिकलाइन इलाके का है। बताया जा रहा है कि शाहरिया की रहने वाली देवन्ती कुमारी नाम की युवती एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती है। उक्त युवक को किसी मामले में निमियाघाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे सिकलाइन स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे से पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद उतरने से इनकार करती रही। युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी को तुरंत छोड़ा जाए और उससे शादी कराई जाए। टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते हुए हरिहरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब युवती नीचे उतरी तो पुलिस उसे थाने लेकर गई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और उन्हें थाने बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही मुखिया अहमद अली ने बताया कि लड़की काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे समझाया, तब जाकर वह नीचे उतरी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गौ तस्करी के आरोप में टाटा मैजिक जब्त, पांच गौवंश का हुआ रेस्क्यू
#
काम के दौरान मजदूर की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
माइक्रो‑फाइनेंस कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क के किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
#
प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहीं दीपिका पादुकोण,अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी एक्शन सीन्स
#
बहन की मौत के बाद भाई ने बाथरूम में जलाया शव, 5 दिन तक घर में पड़ा रहा मृत शरीर
#
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है ‘राष्ट्र प्रथम’ - राज सिन्हा
#
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए रवाना