Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
5/21/2026 7:05:27 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: सहार प्रखंड के कोरनडिहरी टोला निवासी अमृत पासवान को पेट्रोल से जलाकर हत्या की कोशिश किए जाने की घटना के बाद गुरुवार को भाकपा-माले नेताओं की एक टीम आरा सदर अस्पताल पहुंची। नेताओं ने बुरी तरह से घायल अमृत पासवान से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली तथा परिजनों से भी बातचीत की। पीड़ित से मिलने वालों में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य एवं अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, जिला कमेटी सदस्य दीना जी, आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा, तथा इनौस जिला कमेटी सदस्य हरिनारायण गुप्ता शामिल थे। पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने बताया कि अमृत पासवान अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं और होटल-दुकानों में प्लेट धोकर जीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा कि 19 मई की शाम लगभग 5 बजे अमृत पासवान सहार बस स्टैंड स्थित जूता-चप्पल की दुकान के पास बैठे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने पहले मजाक किया और फिर अमृत के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच सकी, लेकिन उनकी पीठ गंभीर रूप से जल चुकी है। घटना के बाद उन्हें सहार अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। माले नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना के बावजूद प्रशासन ने तत्परता नहीं दिखाई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सरकार पर निशाना साधते हुए शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस दलित-गरीबों पर हो रहे हमलों को रोकने में नाकाम है। अपराधी एक बार फिर पुराने दौर की भयावह तस्वीर लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि दलितों को लगातार निशाना बनाया जाना कानून-व्यवस्था की कैसी स्थिति दर्शाता है? माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अमृत पासवान के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत कठोर सजा नहीं दी गई, तो भाकपा-माले आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
E20 जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा, 100% पेट्रोल के विकल्प की मांग
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है -राज सिन्हा
#
19 साल के वैभव सूर्यवंशी बने क्रिकेट का नया सनसनी स्टार, दिग्गजों ने की खुलकर तारीफ
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप